फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में सरयू से जल लेकर निकले कांवड़िये, मंदिरों में किया जलाभिषेक

गोंडा में कजरी तीज पर रविवार रात सरयू घाट से जल लेकर निकले कांवड़ियों ने शहर के दुखहरणनाथ मंदिर और खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। रात 12 बजे से दोनों प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजते रहे। कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रमुख मार्गों और मंदिरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों की टीमें लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करती रहीं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी भ्रमण कर कांवड़ यात्रा मार्ग और मंदिरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें