रेवतीपुर विकासखंड परिसर में कृषि विभाग की ओर से भारत सरकार की निशुल्क मिनी किट बीज वितरण योजना के तहत किसानों को सरसों और चना के उन्नत प्रजाति के बीज वितरित किए गए। खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गुप्ता ने चयनित 28 किसानों को मिनी किट प्रदान की। बीज मिलने पर किसानों ने इसे रबी सीजन की तैयारी में उपयोगी कदम बताया। कृषि विभाग के तकनीकी सहायक धीरज राय ने बताया कि रबी सीजन से पहले किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करने और बेहतर उत्पादन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की ओर से मिनी किट निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।