गाजीपुर। जंगीपुर कृषि मंडी परिसर में दीपावली के अवसर पर लगी पटाखों की दुकानों से फैली गंदगी को साफ करने के लिए बुधवार को युवाओं ने श्रमदान किया। त्योहार समाप्त होने के दो दिन बाद भी परिसर में सफाई नहीं हुई थी। जगह-जगह कूड़ा और गंदगी फैली थी। इससे सुबह दौड़ने और व्यायाम करने आने वाले युवाओं को परेशानी हो रही थी। ऐसे में युवाओं ने खुद ही सफाई की जिम्मेदारी उठाई और अभियान चलाकर मंडी परिसर को साफ किया।