गाजीपुर के दुल्लहपुर थानाक्षेत्र के चुरामनपुर झोरिया गांव के पास शनिवार सुबह तेज बारिश और हवाओं के बीच गाजीपुर-आजमगढ़ मुख्य हाईवे पर पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से मंशा देवी पत्नी स्व. लल्लन चौहान का पुराना मकान ध्वस्त हो गया। वहीं, बिजली के तीन पोल भी उखड़ गए। हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था और बिजली आपूर्ति बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।