240 पहियों वाले ट्रेलर दूसरे दिन रविवार को जनपद में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर कुल 13 किलोमीटर की दूरी तय किया। दो दिनों से 240 पहिये वाला ट्रेलर जनपद में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ज्यादातर लोग अपनी जिंदगी पहली बार ऐसा विशालकाय ट्रेलर देख रहे हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर ट्रेलर का वीडियो व रील बाहुबली ट्रेलर के नाम से ट्रेंड कर रहा है।