फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में सबसे आगे रहे आकाश और अनिल;video

गाजीपुर शहर के छावनी लाइन स्थित नवीन स्टेडियम में 76वीं दो दिवसीय माध्यमिक विद्यालयों की जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य बालमुकुंद प्रसाद ने सोमवार को दीप प्रज्ज्वलन कर किया। खेल-कूद की शुरुआत अंडर-19 बालकों की 800 मीटर दौड़ से हुई जिसमें अंसारी इंटर कालेज के आकाश कुमार बिंद तथा अंडर-17 में टाउन नेशनल इंटर कालेज के अनिल बिंद सबसे आगे रहे। सीनियर बालिका वर्ग के गोला प्रक्षेप में एसवीएम इंटर कालेज की अनुष्का कुशवाहा, जूनियर वर्ग में इसी विद्यालय की अर्पिता कुशवाहा, सब जूनियर में इंटर कालेज ढोटारी की शालू पहले स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग के गोला प्रक्षेप में डा. एमए अंसारी इंटर कालेज के नेहाल कुमार, जूनियर बालक वर्ग में इसी कालेज के विवेक यादव, सब जूनियर बालक वर्ग में एमएएच इंटर कालेज के खुश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-14 बालकों की लांग जंप में एमए अंसारी इंटर कालेज के कृष्णा प्रजापति, अंडर-17 में शांति निकेतन इंटर कालेज के दिव्यांशु यादव प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में लूर्द्स कान्वेंट की सृष्टि यादव, अंडर-17 में टाउन नेशनल इंटर कालेज की काजल पाल, अंडर-19 में नीलम बिंद अव्वल रहीं। इससे पहले जिले के विभिन्न विद्यालयों से आई मार्च पास्ट की टीमों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। विगत वर्ष के चैंपियन आदित्य यादव ने मशाल के साथ दौड़ पूरी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें