कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहांव गांव स्थित पासीपुरवा में सोमवार की रात तालाब के पास जुआ खेलने के दौरान विवाद में ग्राम प्रधान ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई।