फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारत टैंकर और कैन शॉट पटाखा बाजार में खींच रहे बच्चों का ध्यान

शिकोहाबाद। दिवाली के त्योहार को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। नारायण इंटर कॉलेज के मैदान में सजे पटाखा बाजार में कई आकर्षण पटाखे बच्चों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। रंग-बिरंगी पैकिंग के साथ इन पटाखों की अलग-अलग खूबियां बच्चों को खूब लुभा रही है। पटाखा बाजार दुकानदार मोहित यादव एवं गौरव यादव ने बताया कि भारत टैंकर, कैन शॉट और शहनाई खास आकर्षण बने हुए हैं। दुकानदार बताते हैं कि बच्चों के बीच इन पटाखों की मांग अधिक है। इसके अलावा स्काई शॉट, अनार और अन्य रंग-बिरंगे पटाखे भी बाजार में उपलब्ध हैं। स्काई शॉट आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरेंगे, जबकि अनार जमीन पर चमकदार रोशनी के साथ दीपावली की खुशियों को बढ़ाएंगे। वहीं शहनाई की गूंज त्योहार के माहौल को और खास बनाएगी। पटाखा विक्रेता मोहित यादव ने बताया कि इस बार बाजार में बच्चों और परिवारों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के पटाखे मंगाए गए हैं। लोगों में दिवाली को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है और शाम होते ही पटाखा बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें