फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए मारामारी: साधन सहकारी समिति पर डीएपी को लेकर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में बंटी खाद

टूंडला में साधन सहकारी समिति रसूलाबाद (गढ़ी भगवंत) स्थित बीज गोदाम पर सोमवार को डीएपी खाद लेने के लिए तड़के से ही किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। समिति खुलने से काफी पहले ही सुबह सात बजे से किसानों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अव्यवस्था फैल गई और किसानों के बीच धक्का-मुक्की के साथ तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ते देख सचिव ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस की कड़ी निगरानी में खाद का वितरण कराया गया, लेकिन इसके बावजूद दोपहर बाद सैकड़ों किसानों को बिना डीएपी लिए ही भूखे-प्यासे बैरंग लौटना पड़ा। किसानों का आरोप है कि समिति के सचिव अपने चहेते लोगों को पहले से ही सूचना देकर डीएपी का वितरण कर रहे हैं, जिससे आम किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। डीएपी की उपलब्धता मांग के सापेक्ष काफी कम होने के कारण लाइन में लगे किसानों के बीच काफी आक्रोश देखा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें