फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धनतेरस पर मेडिकल कॉलेज में विशेष आयोजन, चिकित्सकों ने किया भगवान धन्वंतरि का पूजन

फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज परिसर में धनतेरस के अवसर पर भगवान धन्वंतरि पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल ने कहा कि भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद एवं चिकित्सा विज्ञान का जनक माना जाता है। यह आयोजन चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों को सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। चिकित्सा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का माध्यम है। सभी चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें