फिरोजाबाद। जिले में सीबीएसई ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे तैराकों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतिभा का परिचय दिया। विभिन्न विद्यालयों के तैराकों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। चैतन्य स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में सनबीम स्कूल वरुणा जेल रोड वाराणसी के ऋषि राज सिंह ने प्रथम, जेबी अकादमी अयोध्या के वीर वर्धन मिश्रा ने द्वितीय और एलनहाउस पब्लिक स्कूल कानपुर के अविराज मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।