फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बसों के लिए तरसीं बहनें, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली सीट

फिरोजाबाद में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां एक ओर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए उत्सुक हैं, वहीं दूसरी ओर यूपी रोडवेज की लचर व्यवस्था ने उनकी खुशियों पर पानी फेर दिया है। फिरोजाबाद बस स्टैंड पर बसों की भारी किल्लत के चलते दूर-दराज जाने वाली महिला यात्रियों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर सुबह से ही फिरोजाबाद बस स्टैंड पर बहनों और उनके परिवारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का दावा तो किया गया, लेकिन स्टैंड पर पर्याप्त बसें न होने से यह दावा हवाई साबित हो रहा है। बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करने के बाद भी यात्रियों को बसें नसीब नहीं हो पा रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें