फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले मुख्य आरोपी प्रेमी परसू को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ है।