फतेहगढ़ के लोको रोड पर बिजली चोरी की शिकायत पर सोमवार दोपहर एसडीओ अजय कुमार, जेई मुख्तार हुसैन व लाइनमैन जांच करने गए। इस दौरान बड़े स्तर की बिजली चोरी पकड़े जाने पर भवन स्वामी ने टीम पर हमला कर दिया। अवर अभियंता की बेरहमी से दौड़ा-दौड़ाकर व सड़क पर गिराकर पीटा। इससे जेई घायल हो गया। बिजली विभाग की टीम फतेहगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंची है।