फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विषैले कीड़े के डसने से युवक की मौत

एटा के सकीट कस्बे के मोहल्ला खरा में विषैले कीड़े के डसने से भूपेंद्र (26) की मौत हो गई। युवक की अचानक हुई असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया। भूपेंद्र के चाचा सुखपाल ने बताया कि रविवार की रात को सभी लोग सो रहे थे। सुबह के करीब तीन बजे भूपेंद्र तेज दर्द से कराहता हुआ नींद से जागा। भूपेंद्र के असहनीय पीड़ा होने पर परिवार के सभी सदस्य नींद से जाग गए। तत्काल भूपेंद्र को अस्पताल ले गए, यहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक भूपेंद्र की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें