एटा के राजा का रामपुर कस्बे में नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को उपजिलाधिकारी अलीगंज डॉ. शशि शेखर ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत द्वारा हाल ही में चार सड़कों पर कराए गए निर्माण एवं विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित सड़कों पर पहुंचकर कराए गए कार्यों की स्थिति देखी और मौके पर मौजूद नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्माण कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। एसडीएम डॉ. शशि शेखर ने नगर पंचायत कर्मचारियों को विकास कार्यों के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों का निर्धारित मानकों के अनुरूप होना जरूरी है। कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे आमजन को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को विकास कार्यों के प्रति जिम्मेदारी बरतने और आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।