फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था परखने सड़कों पर उतरे एसएसपी

एटा। त्योहारों के मद्देनजर गुरुवार को एसएसपी डॉ. इलामारन ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति परखी और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कराई। एसएसपी ने व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। उन्होंने अधीनस्थों को त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक या झूठी सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इसके बाद एसएसपी ने व्यापारियों से वार्ता कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यापारिक प्रतिष्ठानों और गतिविधियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है। पुलिस और व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पंवार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें