फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारावफात से पहले सड़कों पर उतरी पुलिस, अफवाहों पर रहेगी पैनी नजर

एटा। बारावफात समेत आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन भारी पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर उतरे। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह और पुलिसकर्मियों के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी देखी। इसके साथ ही संभ्रांत नागरिकों और आयोजन समिति के सदस्यों से बातचीत कर त्योहार के दौरान शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें