फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेत की जुताई में मिट्टी के नीचे दबी मिली नवजात, छह बेटों के बाद घर आई लाडली

जवाहर खैला नंगला बंजारा। गेहूं की बुवाई के लिए खेत की जुताई कर रहे किसान दंपती को मिट्टी में दबी नवजात बच्ची मिली। बच्ची के मुंह में मिट्टी भरी थी। दंपती उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले गए। उपचार के बाद बच्ची अब स्वस्थ है। किसान जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनके चाचा शिवराम का खेत बटाई पर लिया हुआ है। शनिवार को खेत की जुताई के दौरान उनकी पत्नी रीना देवी (40) भी मौजूद थीं। तभी मिट्टी में दबी बच्ची दिखाई दी। उसे बाहर निकाला तो शरीर और मुंह में मिट्टी भरी थी। दंपती ने तत्काल उसका उपचार कराया। जितेंद्र और रीना के पहले से छह बेटे हैं। परिवार में बेटी नहीं थी। ऐसे में दंपती ने नवजात को बेटी मानकर उसका पालन-पोषण करने का संकल्प लिया है। घटना और दंपती की ममता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें