फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटा मिरहची क्षेत्र में अचानक बदला मौसम, आंधी के साथ एक घंटे तक झमाझम बारिश, गिरे ओले

मिरहची। मिरहची क्षेत्र में शुक्रवार अपराह्न आसमान मे बने चक्रवात से मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर तक तेज धूप के बाद शाम को अचानक काले बादल छा गए और भयंकर आंधी के साथ करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। बारिश के साथ कई जगह ओले भी गिरे। तेज आंधी और बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी पकी हुई फसलें जो पहली बारिश में गिरने से बच गई थीं, इस बार तेज हवा के चलते जमीन पर बिछ गईं। धान और बाजरा की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। आंधी इतनी तेज थी कि क्षेत्र में कई जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, वहीं कई घरों और दुकानों के टीन शेड उड़ गए। विद्युत व्यवस्था भी बाधित रही। बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया। ग्रामीणों के अनुसार ओले गिरने से सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें