फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत

एटा के अलीगंज में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव हृरदेयपुर निवासी करन शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे गांव के ही सतेन्द्र के साथ खेत पर मौजूद था। सतेन्द्र के ट्रैक्टर से खेत की जुताई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक करन (24) ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें