अवैध तमंचे बनाने और बेचने के मामले में रुद्रपुर पुलिस ने गोरखपुर जिले के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर तीन अवैध तमंचे, एक अधबना तमंचा, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।