पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में 11 नवंबर को जिले में मिशन शक्ति फेज-6.0 और शक्ति दीदी अभियान चलाया गया। इसके तहत मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। साथ ही डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए गए।