यातायात माह के तहत बृहस्पतिवार को गौरीबाजार स्थित एक निजी स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने छात्र-छात्राओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। एआरटीओ धर्मेंद्र कुशवाहा, पीटीओ शारदा मिश्रा और यातायात पुलिसकर्मियों ने सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, यातायात संकेतों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी।