रेलवे स्टेशन परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी के विरोध में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय धरना शुरू किया। कांग्रेस प्रवक्ता एवं सेवानिवृत्त कैप्टन रविप्रताप सिंह और सपा के पूर्व जिला सचिव अनिल गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेयजल और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आठ नवंबर को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।