देव दीपावली पर वाराणसी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने का असर चंदौली की सड़कों पर भी देखने को मिला। मंगलवार को पड़ाव से वाराणसी के भदऊ चुंगी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुल के नीचे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। इसके चलते दोपहिया और चारपहिया वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। देव दीपावली पर वाराणसी के गंगा घाटों पर दीपोत्सव देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग चंदौली और आसपास के जिलों से पहुंचे थे। शाम होते-होते पड़ाव मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। पुल के नीचे वाहनों की कतार लगने से आवागमन प्रभावित हुआ। कई वाहन चालक जाम में फंस गए। जाम के कारण लोगों को कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में काफी समय लग गया।