फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 खिलाड़ियों के लिए छह गद्दे, स्नान को बाल्टी-मग तक नहीं;video

दो दिवसीय जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन का समापन होने के बाद नगर पालिका इंटर कॉलेज में ठहराए गए 35 खिलाड़ियों को सोने के लिए शुरुआत में महज छह गद्दे दिए गए। वहीं, स्नान के लिए बाल्टी और मग तक की व्यवस्था नहीं की गई। मच्छरों से बचाव के भी इंतजाम न होने से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ी अर्जुन, अमित, चंद्रभान मौर्या, गौरव कुशवाहा, सूरज पांडेय और आसिफ ने बताया कि सभी 35 खिलाड़ियों को एक ही कमरे में ठहराया गया है। सोने के लिए पर्याप्त गद्दे नहीं मिलने पर शिक्षकों से शिकायत की गई। इसके बाद 20 अतिरिक्त गद्दे भेजे गए। लेकिन स्नान के लिए बाल्टी-मग और मच्छरों से बचाव के इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य को व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें