छठ महापर्व को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। मानसरोवर तालाब पर हर वर्ष हजारों की संख्या में व्रती और श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। ऐसे में छठ पूजा के दौरान घाट पर अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को टोकन वितरण किया गया। टोकन लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देखते ही देखते वहां लंबी कतार लग गई। अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों में छठ पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।