फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश, पात्रों को लाभ दिलाने पर जोर;video

चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को मेढ़ान और अहिकौरा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश आमजन तक पहुंचाया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली ने कहा कि अभियान का उद्देश्य कला और रंगमंच के माध्यम से सेवा, सुशासन और अंत्योदय की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना है। नुक्कड़ नाटकों के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी जा रही है, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। धानापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और सार्वजनिक सेवा के वर्षों को लोगों के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है। कला और रंगमंच के जरिए समाज के हर वर्ग को जोड़कर अंत्योदय और सुशासन की अवधारणा को सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें