चंदौली में सिविल बार एसोसिएशन और जन सहयोग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बार सभागार में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 14 अधिवक्ताओं और संस्था के सदस्यों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया। वहीं, वाराणसी के पॉपुलर हॉस्पिटल से आई चिकित्सकों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं वितरित कीं।