कंदवा में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने बुधवार दोपहर कंदवा चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए अनजान लिंक पर क्लिक न करने की अपील की। साथ ही बैंक खाते, एटीएम और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी।