नौगढ़ विकास खंड के देउरा गांव के लोगों ने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन कर आवास योजना के सत्यापन में अनियमितता और अधिकारियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को हटाने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।