बुलंदशहर के खुर्जा नगर में बृहस्पतिवार दोपहर जेवर अड्डा चौराहे पर गन्ने से भरा एक ट्रक अचानक खराब हो गया। इससे जंक्शन, मंदिर, कचहरी और गांधी मार्ग पर जाम लग गया। ऐसे में दोपहर को वाहन रेंगते रहे। स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।