बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के कान्हा नगला गांव में एक महिला और उसके सात वर्षीय नाती की हत्या कर दी गई। दोनों के शव शनिवार सुबह घर में मिले, जिससे गांव में दहशत फैल गई। मृतका की पहचान 47 वर्षीय नियाज बानो और नाती की आफाफ के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच शुरू कर दी है।