फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर सपा ने 100 से अधिक शिक्षकों को किया सम्मानित, VIDEO

अभिनव कुमार Updated Sat, 05 Sep 2026 08:34 PM IST

समाजवादी पार्टी की ओर से शनिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त एवं कार्यरत 100 से अधिक शिक्षकों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक ही हमारे भविष्य को मार्ग दिखाते हैं। सपा शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पांडेय ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के एक प्रख्यात दार्शनिक, शिक्षाविद और राजनेता थे। कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा की स्थिति काफी खराब हो गई है। शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं हो रही है। एक शिक्षक का दर्द शिक्षक का बेटा ही जान सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें