माधोसिंह स्थित इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के कार्यालय पर रविवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम ने संयुक्त प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें दोनों पार्टियों ने बहुजन समाज की आवाज को मजबूत करने और सामाजिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संदेश दिया।