बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव से आठ अक्तूबर से लापता युवक का कंकाल बुधवार भोर में नदी किनारे मिला। मछुआरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई। मौके पर पहुंचे युवक के भाई ने कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान रोहित के रूप में की। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।