युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जीआईसी के बहुउद्देशीय हॉल में मंडल स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। इसमें बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के विजेता प्रतिभागियों ने लोकगीत, लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। नुक्कड़ नाटक में बस्ती के दिव्यांशु की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में संतकबीरनगर, लोक नृत्य में बस्ती के सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग की टीम अव्वल रही। कविता लेखन में सिद्धार्थनगर की अवंतिका मिश्रा और पेंटिंग में बस्ती की कृषिका शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।