विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर बृहस्पतिवार को क्रांतितीर्थ महुआ डाबर स्थित संग्रहालय परिसर में हेरिटेज वॉक और दस्तावेज प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, इतिहास प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महुआ डाबर के शहीदों और क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देकर हुई। इसके बाद प्रतिभागियों ने मनोरमा नदी तट के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया।