बस्ती में लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। पर्व की तैयारियों को लेकर अमहट, निर्मलीकुंड समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालु पूजा की वेदियां बना रहे हैं। वहीं, बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। घरों में प्रसाद बनाने और सूर्य उपासना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चार दिवसीय छठ महापर्व 16 नवंबर तक चलेगा।