बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया स्थित आलोक आंबेडकर बौद्ध विहार में विशाल धम्म देशना एवं बौद्ध मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कपिलवस्तु से आए मुख्य अतिथि पूज्य भिक्खु बुद्ध रतन ने लोगों को भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन और उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।