बरेली में साइबर क्राइम सेल ने साइबर ठगी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फर्जी बैंक खातों से लाखों रुपये के लेन-देन की बात स्वीकार की है। पूछताछ में उन्होंने यूट्यूबर अमल सैनी और शोएब को भी गिरोह में शामिल बताया। सीओ हाईवे देवेश कुमार सिंह के अनुसार, गिरोह के तार नाइजीरिया से भी जुड़ रहे हैं। गिरफ्तार विशाल और सचिन दिल्ली के निवासी हैं।