बरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) के पदाधिकारियों और फ्रंटल संगठनों ने बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कथित वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की। यह प्रदर्शन सपा कार्यालय से शुरू होकर आंबेडकर पार्क तक मार्च के रूप में पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की।