बरेली के आंवला क्षेत्र के रहटुईया गांव में बृहस्पतिवार शाम मकान में भीषण आग लगने से 65 वर्षीय लकवाग्रस्त द्रोपदी देवी की जिंदा जलकर मौत हो गई। दूसरी मंजिल पर मौजूद उनकी बहू रमन कश्यप और उनके चार बच्चों ने पड़ोसियों की मदद से छत के रास्ते निकलकर जान बचाई। आग से मकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।