बरेली में गोकशी के मामले में वांछित आरोपी छोटा उर्फ राशिद को पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। कैंट थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से हथियार और पशु कटान के उपकरण बरामद किए। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि आरोपी छोटा उर्फ राशिद पीलीभीत जिले के बीसलपुर का निवासी है। यह आरोपी थाना कैंट में दर्ज प्राथमिकी में वांछित था।