बांदा जिले के रैकरा गांव में सोमवार दोपहर एक घर के भूसा रखने वाले कमरे में चार साल की मादा तेंदुआ घुस गई, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। रात तक चले इंतजार के बाद वन विभाग और पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर बाहर निकाल लिया।