फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बच्ची की मौत के बाद नगर में डीजे की तेज आवाज पर प्रतिबंध, सर्व समाज की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

बलरामपुर। नगर क्षेत्र में डीजे की तेज ध्वनि से बच्ची की दुखद मौत के बाद नगर पालिका ने बड़ा निर्णय लिया है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू की अध्यक्षता में मंगलवार को पालिका सभागार में सर्व समाज की बैठक हुई। बैठक में सबकी सहमति से नगर क्षेत्र में डीजे की तेज एवं तीव्र ध्वनि पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में धर्मगुरू, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, धार्मिक समितियों के पदाधिकारी एवं सभासद शामिल हुए। विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने तेज ध्वनि से होने वाली परेशानियों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि अत्यधिक तेज आवाज से बीमारों, बुजुर्गों, छोटे बच्चों और हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को परेशानी होती है। हाल की दुखद घटना के बाद इस दिशा में सामूहिक पहल जरूरी है। नगर पालिका अध्यक्ष धीरू सिंह ने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शांति सर्वोपरि है। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में उत्सव की परंपरा के साथ नागरिकों की सुविधा और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। बैठक में सभी लोगों ने नगर में डीजे की तेज ध्वनि प्रतिबंधित किए जाने पर सहमति जताई। धार्मिक समितियों के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में जिला प्रशासन को भी सहमति पत्र सौंपने की बात कही। बैठक में उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महाराज, राजकुमार श्रीवास्तव, डीपी सिंह बैस, सर्वेश सिंह, संजय मिश्र, विजय अग्रवाल, हाजी नब्बन खां, मोहसिन खां, अब्दुल वहाब, आरिफ हुसैन, अब्दुल बारी, रमेश पहवा, प्रीतपाल सिंह, राम नरेश त्रिपाठी, डॉ. तुलसीश दुबे, डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. राकेश चंद्र, कृष्ण गोपाल गुप्ता, मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, संजय शुक्ला, शुभेंद्र गौरव मिश्रा, विकास मिश्रा, सुनील गुप्ता, प्रकाश सोनी व अम्बरीश शुक्ला सहित कई सभासद मौजूद रहे

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें