फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: जिला मेमोरियल चिकित्सालय में नवनिर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने किया।

बलरामपुर: जिला मेमोरियल चिकित्सालय में नवनिर्मित मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने किया। अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का संचालन शुरू होने से मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलने की उम्मीद है। डीएम ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की शुरूआत होने से शल्य चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने व मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सीएमएस डॉ. हीरालाल ने बताया कि मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था के अनुरूप तैयार किए गए हैं। इसमें संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता और ऑपरेशन के दौरान आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे ऑपरेशन के लिए अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, डॉ. गिरधर चौहान, डॉ. राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें