एसडीएम सदर बलिया अतुल कुमार सिंह ने आमजन से जनगणना की स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से ऑनलाइन अपनी और परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने का आह्वान किया। यह प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर लॉगइन कर अपनी जानकारी भर सकते हैं। सभी विवरण भरने के बाद 'पी' अक्षर से शुरू होने वाली एक स्वगणना आईडी जनरेट होगी। इस आईडी को सुरक्षित रखना होगा और प्रगणकों को घर पर आने पर उपलब्ध कराना होगा। इससे दर्ज विवरण का सत्यापन होगा और जनगणना की प्रक्रिया सुगम तथा तेज बनेगी। एसडीएम ने इस महत्वपूर्ण अभियान की जानकारी अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुंचाने का भी आग्रह किया।