बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरायभारती के मुस्तफाबाद गांव में बृहस्पतिवर को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार की मां-बेटी के शव अलग-अलग स्थानों पर मिले। रामचीज की पत्नी मानती देवी (64) का शव घर के अंदर मिला, जबकि उनकी बेटी गौरी गुप्ता (32) का शव घर के पीछे धान के खेत में पड़ा मिला। दोनों की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।